लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार को एसपी पंकज कुमार के निर्देश पर एस आई ओम प्रकाश राव विपिन कुमार राय सत्येंद्र कुमार सिंह पांडव सिंह एएस आई नागेंद्र सिंह के द्वारा शेखपुरा रामगढ़ चौक मुख्य सड़क स्थित रामगढ़ चौक बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।