सुसनेर: जामुनिया रोड़ के राजेश गायरी का अग्निवीर में चयन, रहवासियों ने किया स्वागत
जामुनिया रोड़ के रहने वाले राजेश गायरी का भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के रूप में चयन हो गया है। राजेश की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर आज मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे भाजपा नेता विनय शर्मा व रहवासियों ने राजेश गायरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान निर्मल जैन, गोविंद चंदेल मौजूद रहे।