राठ: सिकंदरपुरा में घर के दरवाजे पर बैठे दंपत्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट, महिला को किया गया रेफर, मुकदमा दर्ज
Rath, Hamirpur | Jun 2, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके में अपने घर के दरवाजे पर बैठे दम्पत्ति के साथ पड़ोस में रहने वाले दो दबंग व्यक्तियों ने गाली गलौज कर बेरहमी से मारपीट कर दंपति को घायल कर दिया। तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद मारपीट में घायल हुई महिला को राठ सीएचसी से उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।