शिवपुरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में सायरन बजाकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया।