झांसी: झांसी में कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए हेल्प डेस्क, पढ़ाई और फीस वापसी में मिलेगी मदद, दो अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2026 झांसी में कोचिंग संस्थानों को लेकर लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क शुरू की है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में हेल्पडेस्क संचालित होगी। यहां छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमजन कोचिंग संस्थानों से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।