झालरापाटन: नपा कांग्रेस पार्षदों ने कचरा संग्रहण टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, वाहनों की संख्या में हेराफेरी का दावा
झालरापाटन नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों ने घर-घर कचरा संग्रहण टेंडर में गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर 2:00 बजे अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और वाहनों की संख्या में हेराफेरी का दावा किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका में घर-घर कचरा संग्रहण का टेंडर नियम विरुद्ध किया गया है।