शेखपुरा: अज्ञात बदमाशों ने मिर्जापुर गांव के समीप ई रिक्शा चालक को बेहोश कर वाहन लूटा बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका
अज्ञात बदमाशों ने शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप ई रिक्शा चालक को बेहोश कर उसका वाहन लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर मोबाइल, वाहन एवं अन्य पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की पहचान कुंडा गांव के रहने वाले जिलाजीत कुमार के रूप में की गई।