शेखपुरा: लक्ष्मीपुर गांव में पड़ोसी के जमीन पर मवेशी जाने के बाद हुए विवाद में जमकर मारपीट दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी
मेहुस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में पड़ोसी की जमीन पर मवेशी जाने के बाद हुए विवाद में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। इस घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिलाओं की पहचान राजेंद्र चौहान की पत्नी सुनीता देवी और सुरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है।