शेखपुरा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शेखपुरा डाइट के 35 प्रशिक्षु शिक्षकों का हुआ एक्सपोजर विजिट
जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शेखपुरा डाइट के 35 प्रशिक्षु शिक्षकों का एक्सपोज़र विजिट हुआ। प्राचार्य विनय कुमार ने सभी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किये।वरीय शिक्षक और रिसोर्स पर्सन रंजन कुमार ने स्मार्ट रूम में नवोदय स्ट्रक्चर और विद्यालय के क्रियाकलापों के बारे में पीपीटी के माध्यम से सभी शिक्षकों को अवगत कराएं।