शेखपुरा: खेतलपुरा गांव में भूमि विवाद में युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, पावापुरी रेफर
भूमि विवाद में एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घर कर दिया गया। जिसे परिजनों की मदद से बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खेतलपुरा गांव निवासी श्री राम कुमार के रूप में किया गया।