पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री लेसी सिंह और विजय चौधरी ने सुनी समस्याएं
जदयू कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे भारी संख्या में लोग जदयू कार्यालय अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मौके पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और विजय चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।