पटना ग्रामीण: राष्ट्रीय कैडेट कोर टुकड़ी की वापसी पर राजभवन में एट होम कार्यक्रम आयोजित
राजभवन में मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर टुकड़ी की वापसी के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान NCC की टुकड़ियों के द्वारा प्रस्तुति भी दी गई।