मुरैना नगर: न्यू कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, कभी गाए भजन तो कभी बनीं 'नागिन,वीडियो हो रहा वायरल।
मुरैना शहर के न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज मंगलवार दोपहर को जनसुनवाई के दौरान दो महिलाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। एक महिला कभी भजन गाती तो कभी 'नागिन' की तरह अभिनय करती नजर आई।मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को शांत कराया।विरोध का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।घटना का वीडियो शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।