पिछोर: नेशनल लोक अदालत में लंबित प्रकरणों का पिछोर तहसील के न्यायालय परिसर में हुआ निराकरण
नेशनल लोक अदालत का आयोजन तहसील पिछोर के न्यायालय परिसर में किया गया। नेशनल लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा, नगर पालिका, बैंक प्रकरण, बीमा कंपनियों के प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य पेंडिंग एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौता द्वारा किया गया।