कोरांव: कोरांव कोल आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने कहा, आदिवासियों के हक पर हो रहा अन्याय
कोरांव बाजार स्थित सीएन सिंह गेस्ट हाउस में सोमवार को आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के नेताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।