मुज़फ्फरनगर: दशहरे पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, 50 महिलाओं को बांटी गईं कृपाण, तलवारें लेकर बोलीं—हर विनाशकारी शक्ति का होगा संहार
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर शिवसेना कार्यालय में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कम्बल वाली गली स्थित कार्यालय में करीब 50 महिलाओं को शक्ति के प्रतीक के रूप में कृपाण वितरित की गईं। महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश दिया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म और समाज की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है।