सिराथू: कपड़ा दुकानदार से व्हाट्सएप पर असलहे दिखाकर मांगी गई ₹5 लाख की रंगदारी, गोली मारने की धमकी पर कोखराज में केस दर्ज
बुधवार दोपहर कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम भरवारी के कपड़ा दुकानदार प्रज्वल केसरवानी की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से असलहो के साथ फोटो भेजकर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। बताया कि नहीं देने पर एक हफ्ते के अंदर गोली मारने की धमकी भी दी गई।कहा- साइबर पुलिस के साथ जांच शुरू हो गई है।