इटावा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साले की शादी से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में कोहराम
Etawah, Etawah | May 5, 2026 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धनुआ निवासी लाल सिंह (45), पुत्र सोनेलाल, सोमवार को मैनपुरी के जाहरपुरा गए थे। वहां वह अपने साले की शादी का निमंत्रण देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भरथना के सीपुरा गांव के सामने पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराया।