धमतरी: धमतरी बस स्टैंड में एक व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर निवासी ओम राव किसी काम से सोमवार को धमतरी आया था। जो बस स्टैंड में जमीन में पड़ा हुआ था। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और एम्बुलेंस से उसे धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद में मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।