चौथम: चौथम में शिविर लगाकर दिव्यांगजनों की जांच, मौके पर ही मिला प्रमाण पत्र
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत लाभुकों को उनके दिव्यांगता अनुपात के आधार पर प्रमाण पत्र भी मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों ने बताय