लखीमपुर: मेला मैदान लघु उद्योग समिति संगठन का गठन, नव नियुक्त अध्यक्ष बोले- व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी उनकी प्राथमिकता
लखीमपुर खीरी जिले के मेला मैदान में रविवार को लघु उद्योग समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुजीबुर रहमान खान को अध्यक्ष चुना गया, जबकि वकील खान महामंत्री और मनीष साहू उपाध्यक्ष बनाए गए। समिति में रोहित राठौर को कोषाध्यक्ष,तथा संदीप मिश्रा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, शकील खान, सचिन खान और वाहिद खान को सदस्य बनाया गया।