मरवाही: सुशासन तिहार 2026: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन, क्लस्टर अनुसार लगेंगे शिविर
राज्य शासन के निर्देशानुसार जीपीएम जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 तक व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।