मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में गलत इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जनपद कासगंज के नगला उल्फत निवासी दिनेश जो कि थाना कुरावली क्षेत्र के नगला जमुनिया में अपनी ससुराल में रहकर फेरी का कार्य करते हैं बीती शनिवार की रात्रि अचानक तबीयत खराब होने पर वह एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे जहां उन्होंने इंजेक्शन लगवाया इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।