टिकारी: राज इंटर स्कूल टिकारी में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Tikari, Gaya | Apr 24, 2026 राज इंटर स्कूल टिकारी में जनगणना 2027 के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार संध्या को हुआ। बीते 16 अप्रैल से शुरू प्रशिक्षण में तीन समूह के कुल 64 पर्यवेक्षक और 404 प्रगणक के साथ सुरक्षित 8 पर्यवेक्षक और 42 प्रगणक प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षक में प्रतिनियुक्त शिक्षक सा संतोष कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, मो मसरूर अहमद आदि ने प्रशिक्षण दिया।