रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में झोलाछाप के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला की हुई मौत, मृतक महिला के बेटे ने दी थाने में रिपोर्ट
रामगढ़ पचवारा में एक प्राइवेट क्लिनिक पर उपचार करवाने के लिए झोलाछाप के पास आई महिला के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक को बंद करके मौके से फरार हो गया। रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के बिछा गांव निवासी शांति देवी के बेटे दिनेश कुमार ने रामगढ़ पचवारा थाने में उक्त मामले की रिपोर्ट दी है।