रामगढ़ पचवारा: जिला कलक्टर ने सोनड CHC का किया निरीक्षण, भीषण गर्मी व हीटवेव से बचाव की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी व बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने दवा वितरण केंद्र में दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेकर स्टॉक को व्यवस्थित रखने के संबंध में दिशा- निर्देश दिए।