रामगढ़ पचवारा: डीडवाना में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर के प्रति युवाओं में लगाव
उपखंड क्षेत्र के डीडवाना ग्राम में हिंदुस्तान स्काउट्स एड गाइड्स के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं एल कौशल विकास शिविर के प्रति युवाओं का रुझान बना हुआ है। शिविर संचालक नवीन शर्मा ने बताया कि मेहंदी तथा सिलाई कला को सीखने के लिए युवतियों में होड मची हुई है। वर्तमान परिप्रेक्षय में दोनों कलाओं से रोजगार मिल सकता है।