रामगढ़ पचवारा: महाराजपुरा में सर्पदंश से एक युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
लालसोट विधानसभा क्षेत्र में पट्टी किशोरपुरा ग्राम पंचायत के महाराजपुरा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवक अमित कुमार मीना पुत्र चेतराम खेत पर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान सर्पदंश से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।