पनागर: तिलहरी सड़क पर 'मौत की गिट्टी' बिछी, प्रशासन बेखबर, वीडियो आया सामने
तिलहरी क्षेत्र में डंपर चालकों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने राहगीरों की जान को जोखिम में डाल दिया है। एक तेज रफ्तार डंपर से भारी मात्रा में गिट्टी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई और देखते ही देखते पूरी रोड पर बिखर गई। गिट्टी का फैलाव इतना ज्यादा है कि मार्ग के एक तरफ का पूरा हिस्सा पूरी तरह से बंद हो चुका है। इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले दोपह