मांगरौल: ईश्वर पुरा गांव के लोगों ने चरागाह भूमि पर पेड़ों की कटाई बंद करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Jan 16, 2025 ईश्वरपुरा गांव के लोगों ने पंचायत क्षेत्र के पगारा गांव में चारागाह भूमि पर हो रहे हरे पेड़ों की कटाई को बंद करवाने की मांग को लेकर गुरुवार 3:00 बजे उपखंड अधिकारी मांगरोल को ज्ञापन दिया इस दौरान महावीर ,मांगीलाल नंदकिशोर, राजेंद्र मीणा गिरिराज रमेश ,आदि ग्रामीण मौजूद रहे ज्ञापन में बताया कि जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।