जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन के अंतर्गत रेलवे स्टेशन महाराजपुर में हब की मासिक गतिविधि, लिंग आधारित हिंसा अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत वन स्टाप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा हब अंतर्गत संबल और समर्थ योजना के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया।