हजारीबाग के मटवारी रोड पर नगर निगम ने सोमवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़क पर लगे सैकड़ों फास्ट फूड ठेले हटाए और दुकानों के बाहर बने अवैध शेड को बुलडोज़र से ध्वस्त किया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। सहायक नगर आयुक्तों ने बताया कि फुटपाथ कब्जे में होने से ट्रैफिक जाम बढ़ रहा था, इसलिए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त किया