ज्ञानपुर: सपा विधायक और उनके बेटे का हुआ जेल ट्रांसफर, विधायक को नैनी और बेटे को वाराणसी जेल भेजा गया
नाबालिक नौकरानी के सुसाइड मामले में सरेंडर के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए सपा विधायक जाहिद बेग और उनके बेटे का जेल ट्रांसफर किया गया है। विधायक को जिला जेल नैनी प्रयागराज और बेटे को जिला जेल वाराणसी भेजा गया है। भदोही जिला जेलर के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से जेल ट्रांसफर किया गया है।