ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे की गिरफ्तारी के मामले में सपा ने प्रभारी अधिकारी को सौंपा पत्रक
समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग के बेटे को गिरफ्तार किए जाने के मामले में सपा नेता कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने प्रभारी अधिकारी को एक पत्रक सौंप कर मांग किया की विधायक के बेटे के गिरफ्तारी किए जाने की जांच कराई जाय। सपा अध्यक्ष प्रदीप यादव का आरोप है की विधायक के बेटे को पुलिस ने चार दिन हिरासत में रखा और फिर जेल भेज दिया।