ज्ञानपुर: विकास भवन में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
विंध्याचल मंडल के आयुक्त के निर्देश पर आज जिला विकास भवन में जन्म-मृत्यु पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर विकास, बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।