लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम जमखनवा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेश मिश्रा के मुताबिक, उनकी गाटा संख्या 436 की कृषि भूमि पर लगाए गए पिलर और तार को गांव के ही कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।