मरवाही: महिला आरक्षण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रेस क्लब जीपीएम में प्रेस वार्ता की, कहा- भाजपा फैला रही भ्रम
महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाकर अपने राजनीतिक उद्देश्य साधना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है और आज भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से पक्ष में खड़ी है।