कनवास: दरा रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार जीजा-साला हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में जीजा की हुई मौत
Kanwas, Kota | Feb 23, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार जीजा साला हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कोटा किसी कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा रविवार दोहपर करीब 3 बजे हुआ। जानकारी अनुसार चेचट निवासी राजूलाल और उसका जीजा भगतराम नायक बाइक पर सवार होकर कोटा कार्य्रकम में जा रहे थे।