मोहनलालगंज: फर्जी कागजों से जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मोहनलालगंज थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के मामले में मुख्य आरोपी दशरथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 25 अप्रैल को ज्योतिनगर तिराहा क्षेत्र से पकड़ा गया। उन्नाव निवासी शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बिरसिंहपुर स्थित गाटा संख्या-65 की जमीन पर कूटरचित पारिवारिक रजिस्टर बनाकर अवैध कब्जा किया गया।