झुंझुनू: झुंझुनूं में तीन माह के बच्चे को गोद में लेकर रीट एग्जाम देने पहुंची अभ्यर्थी, देरी से पहुंचे अभ्यर्थी रोते हुए नजर आए
राजस्थान की बहुप्रतीक्षित REET(अध्यापक पात्रता परीक्षा) का 27 व 28 फरवरी को आयोजन किया जा रहा है। बात करें झुंझुनूं जिले की तो यहां महिला अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। शाम 5.30 बजे दूसरी पारी को परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।