झुंझुनू: पूर्व पार्षद के नेतृत्व में झुंझुनू के वार्ड नंबर 42 और 43 के लोगों ने पीने के पानी के लिए किया प्रदर्शन
झुंझुनू शहर के वार्ड नंबर 42 और 43 के बाशिंदो ने बुधवार दोपहर 12:00 के आसपास पूर्व पार्षद के नेतृत्व में कमरुद्दीन शाह दरगाह के पास स्थित जलदाय विभाग के पानी की टंकी के पास विरोध प्रदर्शन किया, स्थानीय लोगों ने बताया के पांच-पांच दिन तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे वार्ड में पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है और रमजान का महीना सामने है