झुंझुनू: रीट परीक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सैकड़ों पुलिस कर्मियों के जाप्ते को दिए विशेष दिशा-निर्देश
झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने बुधवार श्याम 5:00 बजे के आसपास झुंझुनू रिजर्व पुलिस लाइन में सैकड़ो पुलिस कर्मियों के जाप्ते को दिशा निर्देश दिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि झुंझुनू में 27 व 28 फरवरी को रीट परीक्षा होनी है जिसको लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है