भदोही: सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को वापस मिली ₹8000 की राशि
साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नेवादा रोही बिसौली निवासी सुरेश दूबे की ₹8000 की स्थानांतरित धनराशि वापस कराई। सुरेश ने 16 जुलाई को गूगल पे के माध्यम से गलती से एक गलत नंबर पर पैसे भेज दिए थे। मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज की गई थी। कंस्टेबल मनीष रजक व महिला कंस्टेबल गरिमा यादव की टीम ने कार्रवाई कर रकम वापस दिलाई।