भदोही: इंदिरामील के पास ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत
इंदिरा मिल चौराहे के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध परदेसी गौतम की मौत हो गई। शव की पहचान उनकी पत्नी रामसती देवी ने तीन घंटे बाद की। रामसती जीवनदीप अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं, जहां मृतक अक्सर मिलने आते थे। वह 27 जुलाई की रात घर से निकले थे और सुबह रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। परदेसी गौतम डंडे के सहारे चलते थे ।