भदोही: सुरियावा थाना क्षेत्र के पट्टी बेजांव में तालाब में डूबकर दो किशोरों की हुई मौत
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पट्टी बेजांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। गांव में रेलवे लाइन के पास स्थित तालाब में बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 13 वर्षीय नितेश गौतम गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 14 वर्षीय राम गौतम भी तालाब में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया।