रॉबर्ट्सगंज: पेड़ है तो प्राण है महा अभियान के तहत सांसद छोटेलाल खरवार और वन रेंजर ने चुर्क क्षेत्र में किया वृक्षारोपण
सोनभद्र के चुर्क में प्रदेश सरकार के "पेड़ है तो प्राण है" महा अभियान के तहत रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर-1 स्थित ईदगाह प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छोटेलाल खरवार और वन क्षेत्राधिकारी अनामिका गौतम ने संयुक्त रूप से सागौन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।