गड़हनी: गड़हनी में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया
गड़हनी प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में उर्वरक का कम उपयोग व किसानों को जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि पदाधिकारी व आत्मा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षण में किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती व उर्वरक की कम उपयोग करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मिट्टी जांच कराने की भी सलाह दी गई।