बदायूं: प्रहलादपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 16, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव की रहने वाली 17 वर्षीय बब्ली पुत्री शेर सिंह गांव में बचपन से अपने दादा वेदराम के साथ रहती थी जबकि बबली के माता पिता बाहर रहते थे। वेदराम कल अपनी दवा लेने गए थे तो बब्ली घर में अकेली थी तो उसने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। बब्ली की एक अस्पताल में मौत हो गई।