जगाधरी: साढ़ौरा से 15 जुलाई से लापता गौरव को ढूंढने को लेकर परिवार वालों ने लोगों से की अपील
परिवार वालों का कहना है कि वह घर से निकला था जिसके बाद उसने बैंक से पैसे भी निकलवाए। पिता के मोबाइल पर जब पैसे निकालने का मैसेज आया तब उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी और उसकी तलाश भी की। मगर कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। जिसको लेकर लोगों से भी अपील की है की तस्वीर में दिखने वाला बच्चा अगर कहीं दिखे तो परिवार या फिर पुलिस को सूचित करें।