जगाधरी: जिला सचिवालय में हुई वीआईपी नंबरों की नीलामी, 16 लाख 5 हजार रुपये में बिका वीआईपी नम्बर
यमुनानगर में मोटर व्हीकल की नई सीरीज शुरू हो चुकी है। इस पर यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई । सबसे ज्यादा महंगा नंबर 16 लाख 5000 में बिका है। जिसका बेस प्राइस 50 हजार रुपये था। जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे सरकार के राजस्व को भी फायदा मिला है और शोक का कोई मोल नहीं होता है ।